रिया झा , पंजाब - संगरूर जिले के धूरी शहर ( जो की पंजाब में स्तिथ है ) में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 23 वर्षीय देव कुमार और 30 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हत्या पुरानी रंजिश और पहले हुए झगड़े के चलते की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि 14 जून को देव कुमार, अनिल कुमार और उनके साथियों का एक अन्य समूह से विवाद और मारपीट हुई थी। इस झगड़े के बाद दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी बढ़ गई। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान छह आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य सबूत बरामद किए जा सकें।
₹2 लाख रिश्वत लेते पलवल का पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
पातालगंगा में बह गए ,3000 LPG सिलिंडर बह गया
बचाए गए लोगों की संख्या 14 हुई
लैके ने पड़ोसी लड़की के साथ किया दुष्कर्म
निवासियों ने मांगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
लुधियाना का व्यक्ति गंभीर अवस्था में , AIIMS में भर्ती
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बढ़ी समर्थकों की चिंता
300 करोड़ की कथित संपत्ति मामले में निलंबित DSP गिरफ्तार, तेलंगाना में मचा हड़कंप
वायनाड में सुरंग निर्माण स्थल के पास भूस्खलन, 5 की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी
राजस्थान की गौशालाओं में करोड़ों के घोटाले का खुलासा, CAG ने डुप्लीकेट ईयर टैग पर उठाए सवाल
लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुलिस ने कई नवजातों को सुरक्षित बचाया, लेकिन अब तक उनके परिवारों का पता नहीं चला
घटनास्थल ले जाते समय आरोपी ने कथित तौर पर हथियार छीनकर भागने की कोशिश की
भारी बारिश के बीच हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
10 दिन की भूख हड़ताल पूरी, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली में आंदोलन जारी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल