रिया झा , पश्चिम बंगाल - बारुईपुर रेप और हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मामले से जुड़े घटनाक्रम का रीकंस्ट्रक्शन कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया, उनका हथियार छीनने की कोशिश की और मौके से भागने का प्रयास किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को रोकने के लिए पहले चेतावनी दी गई, लेकिन जब उसने भागने की कोशिश जारी रखी और पुलिस पर हमला किया, तो आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।
यह मामला हाल ही में बारुईपुर क्षेत्र में हुई एक युवती के कथित दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया था। आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था और उससे लगातार पूछताछ की जा रही थी। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाने और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए उसे घटनास्थल पर लेकर गई थीं।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच नियमानुसार कराई जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
₹2 लाख रिश्वत लेते पलवल का पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
पातालगंगा में बह गए ,3000 LPG सिलिंडर बह गया
दो युवकों की चाकू मारकर हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्
बचाए गए लोगों की संख्या 14 हुई
लैके ने पड़ोसी लड़की के साथ किया दुष्कर्म
निवासियों ने मांगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
लुधियाना का व्यक्ति गंभीर अवस्था में , AIIMS में भर्ती
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बढ़ी समर्थकों की चिंता
300 करोड़ की कथित संपत्ति मामले में निलंबित DSP गिरफ्तार, तेलंगाना में मचा हड़कंप
वायनाड में सुरंग निर्माण स्थल के पास भूस्खलन, 5 की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी
राजस्थान की गौशालाओं में करोड़ों के घोटाले का खुलासा, CAG ने डुप्लीकेट ईयर टैग पर उठाए सवाल
लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुलिस ने कई नवजातों को सुरक्षित बचाया, लेकिन अब तक उनके परिवारों का पता नहीं चला
भारी बारिश के बीच हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
10 दिन की भूख हड़ताल पूरी, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली में आंदोलन जारी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल