रिया झा , महाराष्ट्र - लोनावला में लगातार दो दिनों तक हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं,जो की महाराष्ट्र का पर्यटन स्थल भी मना जाता है। महज 48 घंटों में करीब 1,300 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। सबसे बड़ा हादसा 360 साउथ रिजॉर्ट में हुआ, जहां भारी बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसक गया। मलबे में दबने से एक चौकीदार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के लापता होने की आशंका के चलते खोज अभियान जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने मलबे से एक शव बरामद किया और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जेसीबी मशीनों तथा अन्य उपकरणों की मदद से अभियान चलाया। लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है और पुणे तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने पर्यटकों से फिलहाल अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
₹2 लाख रिश्वत लेते पलवल का पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
पातालगंगा में बह गए ,3000 LPG सिलिंडर बह गया
दो युवकों की चाकू मारकर हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्
बचाए गए लोगों की संख्या 14 हुई
लैके ने पड़ोसी लड़की के साथ किया दुष्कर्म
निवासियों ने मांगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
लुधियाना का व्यक्ति गंभीर अवस्था में , AIIMS में भर्ती
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बढ़ी समर्थकों की चिंता
300 करोड़ की कथित संपत्ति मामले में निलंबित DSP गिरफ्तार, तेलंगाना में मचा हड़कंप
वायनाड में सुरंग निर्माण स्थल के पास भूस्खलन, 5 की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी
राजस्थान की गौशालाओं में करोड़ों के घोटाले का खुलासा, CAG ने डुप्लीकेट ईयर टैग पर उठाए सवाल
पुलिस ने कई नवजातों को सुरक्षित बचाया, लेकिन अब तक उनके परिवारों का पता नहीं चला
घटनास्थल ले जाते समय आरोपी ने कथित तौर पर हथियार छीनकर भागने की कोशिश की
भारी बारिश के बीच हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
10 दिन की भूख हड़ताल पूरी, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली में आंदोलन जारी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल