रिया झा , मुंबई - वडाला इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक पुराना रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी वाहन से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।
लोगो के अनुसार, मकान गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरी इमारत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। हादसे के समय आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं, तब तक घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका था। इसके बाद दमकल कर्मियों और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर मलबे की जांच शुरू की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति मलबे में फंसा न हो।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी जर्जर या खतरनाक इमारत में रह रहे हैं, तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। मानसून के दौरान ऐसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए बीएमसी ने संवेदनशील इमारतों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
₹2 लाख रिश्वत लेते पलवल का पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
पातालगंगा में बह गए ,3000 LPG सिलिंडर बह गया
दो युवकों की चाकू मारकर हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्
बचाए गए लोगों की संख्या 14 हुई
लैके ने पड़ोसी लड़की के साथ किया दुष्कर्म
निवासियों ने मांगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
लुधियाना का व्यक्ति गंभीर अवस्था में , AIIMS में भर्ती
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बढ़ी समर्थकों की चिंता
300 करोड़ की कथित संपत्ति मामले में निलंबित DSP गिरफ्तार, तेलंगाना में मचा हड़कंप
वायनाड में सुरंग निर्माण स्थल के पास भूस्खलन, 5 की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी
राजस्थान की गौशालाओं में करोड़ों के घोटाले का खुलासा, CAG ने डुप्लीकेट ईयर टैग पर उठाए सवाल
लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुलिस ने कई नवजातों को सुरक्षित बचाया, लेकिन अब तक उनके परिवारों का पता नहीं चला
घटनास्थल ले जाते समय आरोपी ने कथित तौर पर हथियार छीनकर भागने की कोशिश की
10 दिन की भूख हड़ताल पूरी, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली में आंदोलन जारी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल