रिया झा , महाराष्ट्र - पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी कचरा डिपो में हुए भीषण हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। गुरुवार तड़के मलबे से तीन और लोगों को जीवित निकाल लिया गया, जिसके बाद अब तक सुरक्षित बचाए गए लोगों की संख्या 14 हो गई है। हालांकि आशंका है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, इसलिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब भारी बारिश के कारण वर्षों से जमा कचरे का विशाल ढेर खिसककर वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत पर आ गिरा। उस समय कई कर्मचारी भवन के भीतर मौजूद थे, जिनमें से अधिकांश पहली मंजिल की कैंटीन में दोपहर का भोजन कर रहे थे। कचरे के दबाव से इमारत भरभराकर ढह गई और कई कर्मचारी मलबे में फंस गए।घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ (NDRF), भारतीय सेना, बीएसएफ, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) की फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया।
घटना के तुरंत बाद एनडीआरएफ (NDRF), भारतीय सेना, बीएसएफ, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) की फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे तीन और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत दल अत्यधिक सावधानी से मलबा हटा रहे हैं ताकि नीचे फंसे लोगों कोकोई अतिरिक्त नुकसान न पहुंचे। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और भारी बारिश के चलते कचरे के ढेर के खिसकने को प्रारंभिक वजह माना जा रहा है।
₹2 लाख रिश्वत लेते पलवल का पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
पातालगंगा में बह गए ,3000 LPG सिलिंडर बह गया
दो युवकों की चाकू मारकर हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्
लैके ने पड़ोसी लड़की के साथ किया दुष्कर्म
निवासियों ने मांगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
लुधियाना का व्यक्ति गंभीर अवस्था में , AIIMS में भर्ती
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, बढ़ी समर्थकों की चिंता
300 करोड़ की कथित संपत्ति मामले में निलंबित DSP गिरफ्तार, तेलंगाना में मचा हड़कंप
वायनाड में सुरंग निर्माण स्थल के पास भूस्खलन, 5 की मौत; राहत-बचाव अभियान जारी
राजस्थान की गौशालाओं में करोड़ों के घोटाले का खुलासा, CAG ने डुप्लीकेट ईयर टैग पर उठाए सवाल
लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पुलिस ने कई नवजातों को सुरक्षित बचाया, लेकिन अब तक उनके परिवारों का पता नहीं चला
घटनास्थल ले जाते समय आरोपी ने कथित तौर पर हथियार छीनकर भागने की कोशिश की
भारी बारिश के बीच हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
10 दिन की भूख हड़ताल पूरी, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली में आंदोलन जारी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल