रिया झा , श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक कथित फर्जी भूमि म्यूटेशन (नामांतरण) मामले में पूर्व तहसीलदार सहित कई राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ACB के अनुसार, जांच में पाया गया कि सरकारी नियमों की अनदेखी कर जमीन के रिकॉर्ड में अवैध तरीके से बदलाव किए गए, जिससे कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। यह कार्रवाई विभागीय सतर्कता अधिकारी (राजस्व), विभागीय जांच समिति और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर की गई।
ACB के प्रवक्ता ने बताया कि सत्यापन के दौरान राजस्व कानूनों और स्टैंडिंग ऑर्डर 23-ए के गंभीर उल्लंघन सामने आए। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने नियमों का पालन किए बिना भूमि के स्वामित्व और रिकॉर्ड में बदलाव किए, जिससे सरकारी रिकॉर्ड की पारदर्शिता प्रभावित हुई। प्रारंभिक जांच के बाद पूर्व तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।
जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, राजस्व रिकॉर्ड और अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। ACB का कहना है कि यदि जांच में किसी अन्य अधिकारी या व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और राजस्व रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल