रिया झा , मुंबई - सच या सज़ा में अभिनेत्री Akanksha Chamola ने अपने "तीसरे सीक्रेट" को लेकर बड़ा बयान दिया है। शो के एक टास्क के दौरान प्रतियोगियों को एक-दूसरे के सीक्रेट सौंपे गए। आकांक्षा का सीक्रेट Shreya Kalra के पास पहुंचा, जिसके बाद आकांक्षा ने उनसे इसे सार्वजनिक न करने की अपील की। हालांकि श्रेया ने साफ कहा कि अगर मौका मिला तो वह यह सीक्रेट ज़रूर उजागर करेंगी क्योंकि उनके मुताबिक आकांक्षा फिनाले में पहुंचने की हकदार नहीं हैं।
इसके बाद आकांक्षा ने अपनी साथी प्रतियोगी से बातचीत में कहा कि यदि उनका तीसरा सीक्रेट सामने आया तो उन्हें और उनके पति, टीवी अभिनेता Gaurav Khanna, को "पब्लिकली लिंच" किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग श्रेया को भूल जाएंगे, लेकिन उन्हें और गौरव को हमेशा याद रखेंगे। आकांक्षा ने यह भी कहा कि वह अपने परिवार के प्रति जवाबदेह हैं और उन्हें डर है कि इस खुलासे के बाद परिवार उनसे बेहद नाराज़ होगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका तीसरा सीक्रेट क्या है।
इससे पहले शो में आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और उनके रिश्ते में गंभीर मतभेद हैं। बाद में गौरव शो में पहुंचे और स्पष्ट किया कि दोनों ने अभी तक कानूनी तौर पर तलाक की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। वहीं, आकांक्षा का दूसरा सीक्रेट भी शो में सामने आया था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि शादी से पहले उनके महिलाओं के साथ भी रिश्ते रहे थे। अब दर्शकों की नज़र इस बात पर है कि आखिर उनका तीसरा सीक्रेट क्या है और क्या वह फिनाले से पहले सामने आएगा।
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर से खुले, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
CJP को झटका, अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, टैक्सी पर पहाड़ गिरने से 13 लोगों की मौत
बारिश के बीच संसद भवन परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल