रिया झा , दिल्ली - धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा होते ही दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देशभर में चल रहे CJP (Cockroach Janta Party) आंदोलन के प्रमुख चेहरों ने इसे छात्रों की बड़ी जीत बताया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई केवल एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए आगे भी जारी रहेगी।
अभिजीत दिपके ने सबसे पहले मंच से घोषणा की, हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने समर्थकों से कहा कि किसी एक व्यक्ति को नायक न बनाया जाए क्योंकि यह जीत लाखों छात्रों और युवाओं की सामूहिक लड़ाई का परिणाम है। CJP ने सोशल मीडिया पर लिखा, Cockroaches won, democracy won यानी "कॉकरोच जीते, लोकतंत्र जीता।"
सौरव दास (CJP के मुख्य प्रवक्ता) ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संगठन सरकार के आश्वासनों पर भरोसा करते हुए अपना 49 दिनों का आंदोलन समाप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी सबसे बड़ी मांग थी, लेकिन अब सरकार को परीक्षा सुधार, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और अन्य वादों को समयबद्ध तरीके से लागू करना होगा।
आशुतोष रंका (CJP प्रवक्ता) ने कहा कि आंदोलन समाप्त होने का मतलब संघर्ष खत्म होना नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ने परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने और शिक्षा सुधारों पर आगे बातचीत करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्वक अपने घर लौटने की अपील भी की।
जंतर-मंतर पर इस्तीफे की खबर मिलते ही छात्रों और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया, तिरंगे लहराए और "लोकतंत्र की जीत" के नारे लगाए। हालांकि CJP नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ पहला कदम है और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तथा स्थायी सुधार सुनिश्चित होने तक उनका अभियान जारी रहेगा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर से खुले, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
CJP को झटका, अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, टैक्सी पर पहाड़ गिरने से 13 लोगों की मौत
बारिश के बीच संसद भवन परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
डूबा पानी में शहर कही गाड़िया डूबी तो कही घरे पाने से भरे
सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा कल तक का समय , CJP ने बातचीत के बाद दी जानकारी
दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को केवल इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
महाराष्ट्र के पालघर में राहत-बचाव अभियान समाप्त , मृतकों की संख्या बढ़कर 2
सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, समर्थकों का जताया आभार
सरकार ने मानीं सोनम वांगचुक की तीनों शर्तें , 26 दिन बाद खत्म किया अनशन
आधी रात का शर्मनाक वीडियो , पेपर लीक पर पीएम मोदी के संदेश पर विपक्ष का हमला
नए शिक्षा सचिव की नियुक्ति , सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन , CJP आंदोलन जारी
दिल्ली प्रदर्शन पर CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- 'कानून पूरी कठोरता से काम करेगा'
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल