रिया झा , मुंबई - रैपर Badshah की पत्नी और पंजाबी अभिनेत्री Isha Rikhi की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। ईशा ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह लंबे समय तक अपने पति की "ताकत और प्रभाव" से डरी रहीं और कई बातें चुपचाप सहती रहीं। हालांकि उन्होंने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे बादशाह की ओर इशारा माना जा रहा है।
इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। ईशा की पोस्ट के बाद संगीत और मनोरंजन जगत से कई हस्तियां उनके समर्थन में सामने आईं। गायक Karan Aujla की पत्नी Palak Aujla, अभिनेत्री Jasmin Bhasin, संगीतकार Payal Dev, टी-सीरीज़ की वाइस प्रेसिडेंट Shivam Chanana सहित कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।
कई कलाकारों ने दिल वाले इमोजी और "Stay Strong" जैसे संदेश लिखकर उनका मनोबल बढ़ाया। फिलहाल Badshah की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। दोनों ने अब तक अलगाव की खबरों की पुष्टि भी नहीं की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच प्रशंसक दोनों के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर से खुले, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
CJP को झटका, अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, टैक्सी पर पहाड़ गिरने से 13 लोगों की मौत
बारिश के बीच संसद भवन परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल