रिया झा , दिल्ली - जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. अंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल वांगचुक को सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल ले जाने की तत्काल अनुमति देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि बिना सभी पक्षों की बात सुने अंतरिम आदेश देना उचित नहीं होगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और सफदरजंग अस्पताल से वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
याचिका में वांगचुक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने पति के इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है और परिवार को उनसे मिलने तथा चिकित्सा संबंधी फैसलों में शामिल होने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि वांगचुक को उनकी पसंद के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाए। दूसरी ओर, सफदरजंग अस्पताल ने अदालत में कहा कि वांगचुक का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल ने यह भी कहा कि लगाए गए आरोप मरीज के उपचार के लिए अनुकूल नहीं हैं।
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे और मामले की अगली सुनवाई तक उनकी चिकित्सा वहीं जारी रहेगी। अदालत ने सभी संबंधित पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। इस बीच वांगचुक के स्वास्थ्य और उनके अनशन को लेकर समर्थकों तथा विभिन्न संगठनों की चिंता बनी हुई है।
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल