शिवानी जायसवाल , इंदौर - सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए ट्रेन करीब 10 मिनट तक रोक दी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हालांकि, मामले ने तूल पकड़ने के बाद रेलवे ने इस दावे पर अपनी सफाई जारी की।
रेलवे के अनुसार, वायरल वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपुष्ट दावों पर भरोसा न करने की अपील की है।
रेलवे ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रही ट्रेन कोई यात्री DEMU ट्रेन नहीं, बल्कि एक मालगाड़ी थी। मालगाड़ी को राऊ यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के कारण पहले से ही होम सिग्नल पर रोका गया था।
इसी निर्धारित ठहराव के दौरान सहायक लोको पायलट (ALP) पास की दुकान से समोसा और कचौरी खरीदता दिखाई दिया। रेलवे का कहना है कि ट्रेन को भोजन खरीदने के लिए नहीं रोका गया था। वायरल वीडियो में इस तथ्य को नजरअंदाज कर गलत दावा किया गया।
मामले को लेकर रेलवे ने जांच भी शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी कर्मचारी द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी दोहराया कि ट्रेन का ठहराव पूरी तरह परिचालन संबंधी कारणों से था, न कि व्यक्तिगत काम के लिए।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। किसी भी वायरल वीडियो पर विश्वास करने से पहले उसके आधिकारिक पक्ष की पुष्टि करना जरूरी है। फिलहाल रेलवे की जांच जारी है।
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल