रिया झा , मुंबई - 18 वर्षीय मोहम्मद जुहेर शेख मुंबई के कुर्ला निवासी को रायगढ़ जिले के लोकप्रिय केपी (KP) वॉटरफॉल के पास से सुरक्षित बचा लिया गया। भारी बारिश के कारण अचानक जलधाराएं तेज हो गईं, जिससे युवक चट्टानों के बीच फंस गया और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू अभियान कई घंटों तक चला। बचावकर्मियों को तेज बहाव, फिसलन भरी चट्टानों और खराब दृश्यता जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। रस्सियों और विशेष सुरक्षा उपकरणों की मदद से टीम धीरे-धीरे युवक तक पहुंची और उसे सुरक्षित स्थान पर ले आई। राहत की बात यह रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान झरनों, नदियों और पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर अनावश्यक जोखिम न उठाएं। लगातार बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और चट्टानें बेहद फिसलन भरी हो जाती हैं। अधिकारियों ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और प्रतिबंधित या जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल