रिया झा , उत्तर प्रदेश - यह दुखद घटना गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन की है, जहां एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बिहार का रहने वाला पीड़ित परिवार पिछले कुछ वर्षों से गाजियाबाद में रह रहा था और उस निर्माणाधीन इमारत से करीब 300 मीटर की दूरी पर काम करता था, जहां यह वारदात हुई। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब बच्ची अचानक लापता हो गई, तो परिवार वालों, पड़ोसियों और सुरक्षा गार्डों ने अंधेरे में उसकी तलाश शुरू की।
इस खोजबीन में इलाके के कुछ आवारा कुत्तों ने अहम भूमिका निभाई। मृतका की मां के अनुसार, जब वे लोग बच्ची को ढूंढ रहे थे, तो एक कुत्ता उनके साथ-साथ चल रहा था। वह कुत्ता अचानक उस निर्माणाधीन इमारत के अंदर गया और बेसमेंट की तरफ जाकर शांत खड़ा हो गया। जब परिवार के लोग कुत्ते के पीछे-पीछे बेसमेंट में गए, तो रात करीब 12:30 बजे वहां बच्ची का शव मिला। बच्ची का शव बिना कपड़ों के था और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।
पुलिस की कार्रवाई और दो आरोपी गिरफ्तार , स्थानीय लोगों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई और रात करीब 1 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक 22 वर्षीय युवक और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल है। पुलिस जांच के अनुसार, इस घिनौने अपराध की साजिश मुख्य रूप से नाबालिग आरोपी ने रची थी और अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल