रिया झा , चेन्नई - दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों अवंतिका और आनंदिता को निशाना बनाने वाले ट्रोल्स के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में उनकी बेटी आनंदिता की शादी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दोनों बेटियों के लुक्स और शरीर को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इस पर खुशबू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खुशबू ने कहा कि वह अपने बारे में की गई आलोचना को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन जब बात उनके बच्चों की आती है तो वह चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने ट्रोल्स और कुछ यूट्यूब चैनलों पर सस्ती लोकप्रियता के लिए उनके परिवार को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए और किसी को भी उनकी बेटियों का अपमान करने का अधिकार नहीं है।
खुशबू के इस बयान का अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब किसी को परेशान करना या अपमानित करना नहीं होता।" राधिका ने ऑनलाइन बदसलूकी और साइबर बुलिंग की निंदा करते हुए लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अपील की। कई प्रशंसकों और फिल्मी हस्तियों ने भी खुशबू के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि किसी के परिवार, खासकर बच्चों, को ट्रोल करना अस्वीकार्य है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती साइबर बुलिंग और सेलिब्रिटी परिवारों को निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर बहस छेड़ दी है।
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल