रिया झा , दिल्ली - नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम की मेडिकल आधार पर जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि वह किसी भी निर्णय से पहले यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आसाराम की वास्तविक चिकित्सीय स्थिति क्या है।
अदालत ने टिप्पणी की कि वह ऐसा कोई आदेश नहीं देना चाहती, जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर अदालत पर सवाल उठें या दोषारोपण किया जाए।
आसाराम की ओर से वरिष्ठ वकीलों ने दलील दी कि उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष है और वे कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें आंतरिक रक्तस्राव सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है। इसी आधार पर मेडिकल बेल देने की मांग की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई राहत नहीं दी है, लेकिन संबंधित अधिकारियों से आसाराम की ताज़ा मेडिकल रिपोर्ट और स्वास्थ्य का पूरा विवरण पेश करने को कहा है। रिपोर्ट मिलने और सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही अदालत जमानत याचिका पर अंतिम फैसला करेगी। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट कर चुका है कि केवल सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर जमानत नहीं दी जाएगी, यदि जीवन को गंभीर खतरा हो, तभी मेडिकल बेल पर विचार किया जाएगा।
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल