लुधियाना जिले के साहनेवाल इलाके में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। महज 120 रुपये के बिल को लेकर हुए झगड़े में शराब ठेके के मालिक अमित कुमार (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमित कुमार के ठेके पर आए थे। उन्होंने शराब और स्नैक्स का ऑर्डर दिया। जब बिल 120 रुपये का आया तो उन्होंने भुगतान करने से इंकार कर दिया और वेटर से बदसलूकी करने लगे। इस दौरान ठेके के मालिक अमित कुमार ने उन्हें समझाने की कोशिश की और भुगतान करने के लिए कहा।
बात बढ़ने पर आरोपियों में से एक ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और अमित कुमार को नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अमित कुमार कांग्रेस नेता अनुज कुमार के भाई थे और अपने परिवार के साथ साहनेवाल में रहते थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और गहरा आक्रोश है।
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर से खुले, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
CJP को झटका, अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, टैक्सी पर पहाड़ गिरने से 13 लोगों की मौत
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल