ब्रिटेन के ओल्डबरी, वेस्ट मिडलैंड्स में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय ब्रिटिश सिख महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार किया गया। यह मामला जातीय घृणा (Racially Motivated Crime) से जुड़ा माना जा रहा है क्योंकि हमलावरों ने हमले के दौरान महिला से कहा – “तुम इस देश की नहीं हो, यहां से निकल जाओ।”
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर के पास मौजूद एक इलाके से गुजर रही थी। तभी दो अज्ञात पुरुषों ने उसे घेर लिया और जबरन यौन उत्पीड़न किया।स्थानीय सांसद गुरिंदर सिंह जोसन ने इसे “भयानक और निंदनीय हमला” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल पीड़िता के लिए बल्कि पूरे प्रवासी और सिख समुदाय के लिए भय का माहौल पैदा करती है।
सिख फेडरेशन (यूके) ने इसे सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि समाज में बढ़ती जातीय घृणा का प्रतीक बताया। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की।यह घटना ब्रिटेन में बढ़ते जातीय अपराधों और प्रवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। सिख समुदाय और अन्य प्रवासी समूहों ने इस हमले के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जा सके।
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल