बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसने पुलिस जांच को और मजबूत कर दिया है। यह फुटेज 9 सितंबर की है और इसमें चार आरोपी पेट्रोल पंप पर दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपी पेट्रोल भरवाते नजर आते हैं। इनमें से एक बाइक सफेद अपाचे मॉडल की थी, जो बाद में गाज़ियाबाद के ट्रोनिका सिटी में हुए पुलिस एनकाउंटर के दौरान बरामद बाइक से मेल खाती है।
फायरिंग की घटना 12 सितंबर की रात करीब 3:30 बजे हुई थी। उस समय दो हमलावर दिशा पटानी के घर की साइड फेंसिंग के पास आए और कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कनाडा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के सहयोगियों से जुड़े एक अकाउंट ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बरेली और आस-पास के जिलों में आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, जिनमें अरुण, विजय, नकुल और एक नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य शूटर रविंदर और आरोपी अरुण एक एनकाउंटर में ढेर हो गए। वहीं, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, यूपी STF और हरियाणा STF की संयुक्त टीम ने गाज़ियाबाद के ट्रोनिका सिटी के पास एक ऑपरेशन चलाकर दो अन्य आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
यह सीसीटीवी फुटेज इस बात की पुष्टि करती है कि फायरिंग से पहले ही आरोपियों ने हमले की पूरी योजना बना ली थी। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने बरेली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
मेटा ने PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, तकनीकी गलती बताई वजह
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन?
छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब
लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश करने की तैयारी के बीच NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, भारत का खाता खोला
कल सुबह 9:30 बजे होगी संसद भवन में अहम बैठक
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत
इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
पहले धरने से ऐतिहासिक सफलता तक , CJP आंदोलन का पूरा घटनाक्रम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की कमान संभाली
जहाजों पर नौकरी करने वाले भारतीय नागरिकों और नाविकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल