68de23ead6058_IMG-20251002-WA0007
October 02, 2025 12:34 PM IST

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दो शूटर, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की थी साजिश

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे। घटना जेतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर हुई, जब पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की। बाइक पर सवार अपराधियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी राहुल और भिवानी निवासी साहिल के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान राहुल को गोली लगी, जबकि दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हथियार और बाइक बरामद की। बताया जा रहा है कि राहुल पहले भी दिसंबर 2024 में यमुनानगर की तिहरे हत्याकांड में वांछित था।

जांच में सामने आया है कि इन दोनों को विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सुपारी दी थी। यह साजिश गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के साथ मिलकर रची गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने मुनव्वर फारूकी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुंबई और बेंगलुरु में रेकी भी की थी।

TV 19 Network NEWS FEED

NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्र...

NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग

बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र 15 साल तय

बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल म...

बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...

ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत

ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान मे...

ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत

चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना

चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठा...

चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना

NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल

NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा...

NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल