दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में मंगलवार सुबह अफरातफरी मच गई जब 150 से ज्यादा लोग अचानक बीमार पड़ गए। बीमार लोगों में उल्टी, चक्कर आना और पेट दर्द जैसे लक्षण देखे गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन लोगों ने कुट्टू के आटे से बना भोजन किया था, जो संभवतः मिलावटी या खराब था।पहली जानकारी सुबह करीब 6:10 बजे जहांगीरपुरी इलाके से आई। इसके बाद महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे क्षेत्रों से भी कई लोग बीमार पाए गए। सभी मरीजों को तुरंत बीजेआरएम अस्पताल, जहांगीरपुरी में ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है और किसी को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से हालात काबू में हैं। फिलहाल खाद्य विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और कुट्टू के आटे की गुणवत्ता और स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रभावित इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों और दुकानदारों को सचेत किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, संदिग्ध कुट्टू का आटा इस्तेमाल न करें।
यह घटना नवरात्रि व्रत के दौरान हुई है, जब कुट्टू के आटे की खपत सबसे ज्यादा होती है। इस वजह से इलाके में भय और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी।
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल