भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की शिकायत स्वीकार कर ली है। यह मामला एशिया कप में 14 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सूर्यकुमार के दिए गए बयान से जुड़ा है। PCB का आरोप है कि सूर्यकुमार की बयानबाजी राजनीतिक रूप से संवेदनशील थी और इससे खेल की गरिमा को ठेस पहुंची।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ICC ने मामले की जांच का आदेश दिया है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इस मामले की जानकारी BCCI को ईमेल के जरिए दी है और कहा है कि सूर्यकुमार को इन आरोपों का जवाब देना होगा।
सूर्यकुमार यादव ने भारत की जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई थी। सूर्यकुमार ने भारतीय सेना के साहस की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि BCCI और भारत सरकार के निर्देशों के चलते भारतीय टीम ने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।
PCB का मानना है कि इस तरह के बयान राजनीति को खेल में लाते हैं, जो ICC की आचार संहिता के खिलाफ है। ICC ने सूर्यकुमार को यह विकल्प दिया है कि वह या तो आरोप स्वीकार करें या फिर औपचारिक सुनवाई का सामना करें। इस सुनवाई में ICC, BCCI और PCB के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
अगर जांच में आरोप साबित होते हैं तो सूर्यकुमार यादव को सख्त सजा का सामना करना पड़ सकता है। यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से चल रही क्रिकेट और राजनीतिक तनातनी के बीच और भी संवेदनशील हो गया है। अब सभी की नजरें ICC के आने वाले फैसले पर टिकी हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया हाई जंप में पहला सिल्वर
वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा, रचा नया इतिहास
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल