सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश किशोर (Rakesh Kishore) ने मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई (CJI B.R. Gavai) पर जूता फेंकने की कोशिश की। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया और अदालत में स्थिति को नियंत्रण में किया गया। बाद में किशोर ने अपने कृत्य का बचाव करते हुए कहा कि वे “मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी से गहराई से आहत” हुए थे।
दरअसल, मामला एक धार्मिक याचिका से जुड़ा था जिसमें याचिकाकर्ता ने खजुराहो में भगवान विष्णु की एक मूर्ति के पुनर्निर्माण की मांग की थी। सुनवाई के दौरान सीजेआई गवई ने मज़ाकिया लहजे में कहा, “अगर आप भगवान विष्णु की मूर्ति चाहते हैं, तो जाकर उनसे प्रार्थना कीजिए।” राकेश किशोर का कहना है कि यह टिप्पणी धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की आस्था का अपमान थी।
किशोर ने आगे कहा कि सीजेआई हाल ही में मॉरीशस में “rule of law” यानी कानून के शासन की बात करते हैं, लेकिन भारत में उसी सिद्धांत का पालन नहीं करते। उन्होंने कहा, “आप मॉरीशस में जाकर भाषण देते हैं, लेकिन देश में न्याय और धर्म के सम्मान की बात नहीं करते।”
घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर का वकालत लाइसेंस निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी। अदालत परिसर में कई वकीलों ने इस हरकत की निंदा की और कहा कि यह न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा प्रहार है।
मेटा ने PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, तकनीकी गलती बताई वजह
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन?
छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब
लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश करने की तैयारी के बीच NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, भारत का खाता खोला
कल सुबह 9:30 बजे होगी संसद भवन में अहम बैठक
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत
इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
पहले धरने से ऐतिहासिक सफलता तक , CJP आंदोलन का पूरा घटनाक्रम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की कमान संभाली
जहाजों पर नौकरी करने वाले भारतीय नागरिकों और नाविकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल