अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में सोमवार तड़के 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यह भूकंप सुबह 3 बजे (PDT) के आसपास महसूस किया गया। शुरुआत में इसकी तीव्रता 4.6 बताई गई थी, लेकिन बाद में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसे घटाकर 4.3 कर दिया। भूकंप का एपिसेंटर (केंद्र बिंदु) कैलिफोर्निया के बर्कले के पास, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया परिसर के नजदीक दर्ज किया गया। झटके इतने तेज थे कि कई लोग नींद से जाग गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के झटके सैन फ्रांसिस्को, ईस्ट बे, सांता रोजा, स्टॉकटन और सलीनास जैसे दूरस्थ शहरों में भी महसूस किए गए। कई लोगों के मोबाइल फोनों पर अलर्ट संदेश भेजे गए, लेकिन कुछ जगहों पर ये अलर्ट झटके महसूस होने के बाद पहुंचे।अभी तक किसी तरह के नुकसान या चोट की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, कई घरों में छोटे सामान गिरने और पालतू जानवरों के घबरा जाने की खबरें आई हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस भूकंप के बाद हल्के आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले झटके) आ सकते हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में 5% संभावना है कि इससे अधिक तीव्रता का भूकंप आ सकता है।
भूकंप के बाद क्षेत्र में लोग सतर्क हैं और प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल