तेलुगू सुपरस्टार राम चरण ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एक भावनात्मक धन्यवाद संदेश साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारतीय खेल संस्कृति, खासकर तीरंदाजी (Archery) को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद दिया। यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई, जिसके बाद राम चरण ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह हमारी छोटी सी कोशिश है कि तीरंदाजी की परंपरा को सहेजें और इसे वैश्विक स्तर पर प्रमोट करें।”
प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए लिखा, “आप, उपासना और अनिल कामिनेनी गरु से मिलकर बहुत खुशी हुई। तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के आपके सामूहिक प्रयास सराहनीय हैं और यह अनेक युवाओं को प्रेरित करेंगे।” इस पर राम चरण ने जवाब दिया, “आपके प्रोत्साहन के लिए आभारी हूँ, माननीय प्रधानमंत्री जी। आपके विज़न के मार्गदर्शन में हम तीरंदाजी को एक ऐसा खेल बनाएंगे जिस पर भारत को गर्व होगा।”
राम चरण की यह पहल Archery Premier League (APL) से जुड़ी है, जिसे अनिल कामिनेनी ने शुरू किया है। इस लीग का उद्देश्य तीरंदाजी को भारत में व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाना और नए खिलाड़ियों को मंच देना है। राम चरण के जुड़ने से इस खेल को नई पहचान और ऊर्जा मिली है।
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल