रिया झा , दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव से राजधानी ताशकंद में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल रहे।
बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान योग फेडरेशन द्वारा आयोजित एक विशेष योग कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय योग साधकों ने हिस्सा लिया और भारतीय योग संस्कृति के प्रति उत्साह दिखाया। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए कहा कि “उज्बेकिस्तान को योग से प्यार है।” उन्होंने योग के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों की सराहना की।
राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक सम्मान भी दिया। दोनों नेताओं की बातचीत का मुख्य उद्देश्य भारत और उज्बेकिस्तान के साझा विकास लक्ष्यों—‘विकसित भारत 2047’ और ‘उज्बेकिस्तान-2030’—के बीच सहयोग को आगे बढ़ाना रहा। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा सहयोग और नई कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा को मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक और आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव की ताशकंद में अहम बैठक
नशा-मुक्त युवा , विकसित भारत अभियान को तेज करने की अपील
भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड से जूझ रहे नेपाल की मदद के लिए भारत ने चार उड़ानों में 68 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी
भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा , बचाव दलों को सतर्क रहने की चेतावनी
भीषण बाढ़ और मलबे ने मचाई तबाही , नेपाल में 675 और चीन के तिब्बत क्षेत्र में 16 लोगों की मौत
अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता नाकाम होने के बाद वॉशिंगटन ने कनाडाई सामानों पर 50% टैरिफ लगाया
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल पास, UPI पर भविष्य में लग सकता है MDR चार्ज
टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; KL राहुल संभाल रहे कप्तानी
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह