शिवानी जयसवाल , नई दिल्ली - लोकसभा ने गुरुवार को Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 को मंजूरी दे दी। इस बिल में Payment and Settlement Systems Act, 2007 में संशोधन का प्रावधान है, जिसके बाद केंद्र सरकार को भविष्य में UPI और अन्य अधिसूचित डिजिटल पेमेंट माध्यमों पर शुल्क यानी Merchant Discount Rate (MDR) लागू करने का अधिकार मिल सकता है।
हालांकि, बिल के पास होने का मतलब यह नहीं है कि आज से UPI पेमेंट पर कोई नया चार्ज लग गया है। शुल्क लागू करने के लिए केंद्र सरकार को अलग से अधिसूचना जारी करनी होगी। उसी के जरिए यह तय होगा कि किन डिजिटल ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगेगा, इसकी दर क्या होगी और इसका भुगतान कौन करेगा।
MDR वह शुल्क है जो डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने वाले व्यापारियों से बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा लिया जाता है। इसका सीधा मतलब यह नहीं है कि हर UPI यूजर के बैंक खाते से अतिरिक्त पैसा कटेगा। फिलहाल UPI पर कोई नया शुल्क लागू नहीं किया गया है।
सरकार का यह कदम डिजिटल पेमेंट सिस्टम के लिए लंबे समय में एक स्थायी आर्थिक मॉडल तैयार करने की दिशा में देखा जा रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में UPI लेनदेन तेजी से बढ़े हैं और MDR व्यवस्था खत्म होने के कारण पेमेंट सिस्टम की लागत को लेकर बैंक और पेमेंट कंपनियां चिंता जताती रही हैं।
बिल में UPI से जुड़े प्रावधानों के अलावा टैक्स व्यवस्था, विदेशी निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई अन्य संशोधन भी शामिल हैं। लोकसभा से मंजूरी के बाद अब विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी लेनी होगी।
15 अगस्त को लेकर दिल्ली में अलर्ट, लाल किले पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रोकी गई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर फैसला
National Handloom Day पर PM मोदी की अपील, 'लोकल कपड़ों को दें बढ़ावा'
सरकार बेचेगी LIC में 6.5% तक हिस्सेदारी, OFS के ऐलान से शेयर में 9% की गिरावट
Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मांगी माफी
₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर लग सकती है फीस, MDR लागू करने पर मंथन
6 अगस्त को मुंबई में 2,000 Gen Z और Gen Alpha छात्रों से संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत
मार्क जुकरबर्ग को प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने के लिए माफी मांगनी चाहिए'
दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की फ्लाइट भीषण टर्बुलेंस की चपेट में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
हॉर्मुज और लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क की मांग, वैश्विक समुद्री मार्गों पर बढ़ी बहस
राम मंदिर चंदा विवाद पर सपा का प्रदर्शन, यूपी विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे के साथ शुरू
AISA ने एंटी-पेपर लीक आंदोलन को देशभर में विस्तार देने का किया आह्वान
आज से सावन का पहला सोमवार, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल पास, UPI पर भविष्य में लग सकता है MDR चार्ज
टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; KL राहुल संभाल रहे कप्तानी
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह