रिया झा , दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में देशवासियों से नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान तेजी से देशभर में आगे बढ़ रहा है और इसका स्पष्ट लक्ष्य नशे से मुक्त युवा और नशा-मुक्त भारत है। पीएम मोदी ने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं, संगीतकारों, छात्रों, थिएटर समूहों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से लाखों महिला स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक मजबूती मिल रही है। योजना के लगभग 46 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं, यानी देशभर में करीब 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं, आय बढ़ा रही हैं और अपने परिवारों के लिए बेहतर भविष्य बना रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के इस पहलू पर उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए।
पीएम मोदी ने लोगों से नशे के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन बनाने और स्वस्थ, सुरक्षित तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने देशवासियों को #NashaMuktYuva के माध्यम से नशा-मुक्त भारत के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने अगस्त महीने से जुड़े देशभक्ति के अवसरों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल पास, UPI पर भविष्य में लग सकता है MDR चार्ज
टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; KL राहुल संभाल रहे कप्तानी
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह