रिया झा , दिल्ली - नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद भारत ने 26 अगस्त से अब तक चार सैन्य विमानों के जरिए 68.5 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी। यह मदद भारत की ‘Neighbourhood First’ नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकट के समय पड़ोसी देशों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद भारत ने तेजी से मानवीय सहायता अभियान शुरू किया।
भारत 26 अगस्त से अब तक भारतीय वायुसेना के चार विमानों के माध्यम से करीब 68.5 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचा चुका है। पहली उड़ान में 10 टन सामग्री भेजी गई, जबकि दूसरी उड़ान में C-17 ग्लोबमास्टर विमान ने 37.5 टन राहत सामग्री पहुंचाई। इसमें टेंट, कंबल, स्वच्छता किट, सोलर लैंप, दवाइयां, भोजन और अन्य आवश्यक सामान शामिल थे।
इसके बाद तीसरी उड़ान से 10 टन अतिरिक्त राहत सामग्री के साथ भारतीय सेना की टनल रेस्क्यू टीम और मेडिकल टीम नेपाल भेजी गई। चौथी उड़ान रविवार को 11 टन राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंची। इस विमान में सर्च और रेस्क्यू उपकरण, तकनीकी विशेषज्ञ, डीएनए विश्लेषण के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ, कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट शामिल थीं।
नेपाल में बाढ़ और तबाही के कारण भारी जनहानि हुई है और हजारों लोग अब भी लापता हैं। ऐसे संकटपूर्ण समय में भारत की तेज सहायता को ‘पहले मददगार’ की भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की ‘पड़ोसी पहले’ (Neighbourhood First) नीति के तहत भारत ने यह स्पष्ट किया है कि वह नेपाल के साथ खड़ा है और राहत, तकनीकी सहायता तथा बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग जारी रखेगा।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव की ताशकंद में अहम बैठक
व्यापा , निवेश , रक्षा , ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी पर चर्चा , पीएम बोले
भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा , बचाव दलों को सतर्क रहने की चेतावनी
भीषण बाढ़ और मलबे ने मचाई तबाही , नेपाल में 675 और चीन के तिब्बत क्षेत्र में 16 लोगों की मौत
अमेरिका-कनाडा व्यापार वार्ता नाकाम होने के बाद वॉशिंगटन ने कनाडाई सामानों पर 50% टैरिफ लगाया
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल पास, UPI पर भविष्य में लग सकता है MDR चार्ज
टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; KL राहुल संभाल रहे कप्तानी
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह