भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय पर्यटकों ने अज़रबैजान और तुर्की की यात्राएं लगभग बंद कर दी हैं। दोनों देशों में भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्टों के अनुसार, मई से अगस्त 2025 के बीच अज़रबैजान में भारतीय यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 56 प्रतिशत घट गई है। इसी अवधि में तुर्की में भी भारतीय पर्यटकों की संख्या में करीब 33 प्रतिशत की कमी आई है।
अज़रबैजान और तुर्की पहले भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल थे, जहां सस्ती उड़ानें, आसान वीज़ा प्रक्रिया और सुंदर लोकेशन के कारण यात्रियों की भीड़ रहती थी। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों द्वारा पाकिस्तान को खुले तौर पर समर्थन दिए जाने के बाद भारतीयों में नाराजगी फैल गई। सोशल मीडिया पर इन देशों के बहिष्कार की मुहिम चलने लगी, जिससे ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स पर बुकिंग में 60 प्रतिशत तक की गिरावट और कैंसलेशन में 250 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अज़रबैजान, जिसने जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच भारतीय पर्यटकों में 33 प्रतिशत की वृद्धि देखी थी, अचानक इस गिरावट से प्रभावित हुआ। पर्यटन उद्योग के जानकारों का कहना है कि भारतीय यात्री अब दुबई, थाईलैंड, सिंगापुर और यूरोपीय देशों की ओर रुख कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियां भी अब इन देशों के प्रचार पर अधिक ध्यान दे रही हैं।
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल