रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, इस प्रायद्वीप में 20 जुलाई, 2025 को पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनमें से सबसे बड़ा 7.4 तीव्रता का था। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता सात मापी। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप सुबह आठ बजकर सात मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 60 किलोमीटर गहराई में था।
जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) ने भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में बताया, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता 7.4 बताई और केंद्र 39.5 किलोमीटर की गहराई में बताया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया गया कि कामचटका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जापान ने कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, शनिवार तड़के रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111.7 किमी पूर्व में और 39 किमी की गहराई में था।प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि भूकंप से सुनामी आ सकती है। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप उसी क्षेत्र में आया, जहां जुलाई में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल