रिया झा , मणिपुर - जिरीबाम जिले से पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जिन पर 38 वर्षीय महिला हयातुन निशा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय मणिक उद्दीन लस्कर और उसकी 21 वर्षीय पत्नी भगवती माझी के रूप में हुई है। दोनों को मणिपुर और तमिलनाडु पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 24 दिनों की तलाश के बाद काशीमपुर इलाके से पकड़ा।
मामला 5 अगस्त को सामने आया था, जब चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक अनारक्षित डिब्बे में यात्रियों को एक लावारिस लाल ट्रॉली बैग से तेज बदबू आई। आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने बैग खोला, जिसमें एक महिला के सिर रहित और क्षत-विक्षत शव के हिस्से मिले। फोरेंसिक और डीएनए जांच के बाद मृतका की पहचान ओडिशा निवासी हयातुन निशा के रूप में हुई, जो चेन्नई के पास गुडुवंचेरी में रहती और एक निजी कंपनी में काम करती थी।
जांच के दौरान पुलिस ने चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक पुरुष और महिला लाल ट्रॉली बैग ले जाते दिखाई दिए। सुरागों के आधार पर पुलिस गुडुवंचेरी के एक किराए के घर तक पहुंची, जहां से महिला के शव के अन्य हिस्से भी बरामद हुए। इसके बाद आरोपियों की तलाश कई राज्यों में की गई और अंततः दोनों को मणिपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब दंपति को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए तमिलनाडु ले जाने की तैयारी कर रही है। हत्या के पीछे का सटीक मकसद पूछताछ के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है।
नुन-कुन चोटियों के पास खतरनाक बर्फीली ढलान पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग , घायल जूनियर कमीशंड अधिकारी
बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी , पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का किया इस्तेमाल
Amazon, Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस निलंबित , जहरीले धतूरे की ऑनलाइन बिक्री पर कर्नाटक FDA का बड़ा एक्शन
छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती की जांच कर रही हाई-पावर्ड कमेटी पर भरोसा जताया
जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन प्रभावित , स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं
मौसम की मार, उत्पादन में गिरावट और बढ़ती त्योहारी मांग ने बदला चीनी बाजार का गणित
वैश्विक मांग और उत्पादन के बीच की कमी को भारत भर सकता है , रक्षा क्षेत्र को मिला ₹3,500 करोड़ का बड़ा निवेश
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा , भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना का तलाशी अभियान जारी
12 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई
IMD के मुताबिक 2 सितंबर तक देश में बारिश सामान्य से कम रह सकती है
19 वर्षीय युवक समेत परिवार के तीन लोगों ने गंवाई जान
6 साल के मासूम को आया हार्टअटैक , टीचर की डांट और कथित थप्पड़ के बाद
राजस्थान में जर्जर स्कूल भवन के बाद भैंस के बाड़े में पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सब्जी दुकानदार ने अपनाया अनोखा तरीका
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल पास, UPI पर भविष्य में लग सकता है MDR चार्ज
टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; KL राहुल संभाल रहे कप्तानी
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह