रिया झा , कर्नाटक - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) ने जहरीले धतूरे के फल और बीज को ऑनलाइन खाने योग्य उत्पाद के रूप में बेचने के मामले में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिए हैं। जांच में पाया गया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज मानव उपभोग के लिए खाद्य उत्पाद के रूप में लिस्ट किए जा रहे थे।
FDA ने कहा कि धतूरा एक जहरीला पौधा है और इसके फल व बीजों का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। विभाग ने संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को तुरंत धतूरे से जुड़ी सभी ऑनलाइन लिस्टिंग, विज्ञापन और प्रचार सामग्री हटाने तथा इसे खाने के लिए बेचना या वितरित करना बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही, इन उत्पादों की सप्लाई करने वाले विक्रेताओं और प्रतिष्ठानों के लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन को भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुनवाई के दौरान Amazon ने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया, जबकि Swiggy Instamart ने कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। BigBasket ने बताया कि उसने धतूरे के फल और बीजों की बिक्री बंद कर दी है और भविष्य में ऐसे उत्पादों पर “Not for human consumption” का लेबल लगाने की बात कही। हालांकि FDA ने इन जवाबों को संतोषजनक नहीं माना। कंपनियों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद आगे लाइसेंस बहाल करने या अन्य कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
24 दिनों की तलाश के बाद आरोपी पति-पत्नी पकड़े गए
नुन-कुन चोटियों के पास खतरनाक बर्फीली ढलान पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग , घायल जूनियर कमीशंड अधिकारी
बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी , पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का किया इस्तेमाल
छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती की जांच कर रही हाई-पावर्ड कमेटी पर भरोसा जताया
जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन प्रभावित , स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं
मौसम की मार, उत्पादन में गिरावट और बढ़ती त्योहारी मांग ने बदला चीनी बाजार का गणित
वैश्विक मांग और उत्पादन के बीच की कमी को भारत भर सकता है , रक्षा क्षेत्र को मिला ₹3,500 करोड़ का बड़ा निवेश
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा , भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना का तलाशी अभियान जारी
12 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई
IMD के मुताबिक 2 सितंबर तक देश में बारिश सामान्य से कम रह सकती है
19 वर्षीय युवक समेत परिवार के तीन लोगों ने गंवाई जान
6 साल के मासूम को आया हार्टअटैक , टीचर की डांट और कथित थप्पड़ के बाद
राजस्थान में जर्जर स्कूल भवन के बाद भैंस के बाड़े में पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सब्जी दुकानदार ने अपनाया अनोखा तरीका
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल पास, UPI पर भविष्य में लग सकता है MDR चार्ज
टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; KL राहुल संभाल रहे कप्तानी
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह