महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने स्थिति गंभीर बना दी है। जलस्तर बढ़ने के कारण राज्य के कई बड़े बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और नदी किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है अधिकारियों के अनुसार, जयकवाड़ी बांध से अब तक करीब 1.25 लाख क्यूसेक पानी गोदावरी नदी में छोड़ा गया है। वहीं, सीना नदी के बांधों से 60,000 से 75,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। विदर्भ क्षेत्र में गोसिखुर्द बांध के 19 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
शनिवार से शुरू हुई भारी बारिश ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सातारा, कोल्हापुर, मराठवाड़ा, विदर्भ और सोलापुर समेत कई जिलों को प्रभावित किया है। मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वहीं, अंधेरी सबवे में करीब दो फीट पानी भर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, आश्रय और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहने, सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं।
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल