अमेरिका में कांग्रेस द्वारा धन आवंटन पर सहमति न बनने के कारण बुधवार तड़के 12:01 बजे से सरकारी कामकाज ठप (शटडाउन) हो गया। रिपब्लिकन पार्टी ने सरकार को 21 नवंबर तक चलाने के लिए एक अस्थायी फंडिंग बिल पेश किया था, लेकिन सीनेट में डेमोक्रेट्स ने इसे खारिज कर दिया। डेमोक्रेट्स की मांग थी कि इस बिल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सब्सिडी जारी रखने और मेडिकेड में प्रस्तावित कटौती को वापस लेने का प्रावधान हो, जिसे रिपब्लिकन मानने को तैयार नहीं हुए।
इस गतिरोध का असर सीधा अमेरिकी कर्मचारियों पर पड़ा है,और सरकार को प्रतिदिन लगभग 400 मिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी—जैसे सैनिक, सीमा सुरक्षा एजेंट और हवाई यातायात नियंत्रक—काम पर बने रहेंगे, लेकिन उन्हें फिलहाल वेतन नहीं मिलेगा।
इस शटडाउन के कारण कई सरकारी सेवाएँ बाधित होंगी, शुक्रवार को जारी होने वाली रोज़गार रिपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण आर्थिक जानकारी टल सकती है, हवाई यात्रा धीमी पड़ सकती है और वैज्ञानिक शोध कार्य भी रुक सकते हैं।
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल