गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अब उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (PSOs) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनके कजिन संदीपन गर्ग और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद हुई है। दोनों सुरक्षा कर्मियों की पहचान नंदेश्वर बора और परेश बैश्य के रूप में हुई है, जो लंबे समय से जुबिन गर्ग की सुरक्षा में तैनात थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों के बैंक खातों में ₹1 करोड़ से अधिक की संदिग्ध लेन-देन पाई गई है। SIT को शक है कि यह रकम जुबिन गर्ग की मौत से जुड़े वित्तीय लेन-देन से संबंधित हो सकती है। फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि 19 सितंबर को जुबिन गर्ग की सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान तैरते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके कजिन संदीपन गर्ग, जो असम पुलिस में कार्यरत हैं, को पहले ही गिरफ्तार कर सेवा से निलंबित किया जा चुका है।
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल