अमेरिका में कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 22 वर्षीय आरोपी टायलर रॉबिन्सन ने हत्या से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म डिस्कॉर्ड पर अपने दोस्तों को संदेश भेजकर अपनी संलिप्तता स्वीकार की। रॉबिन्सन ने चैट में लिखा, “Hey guys, I have bad news for you all. It was me at UVU yesterday. I’m sorry for all of this.” इस संदेश के बाद ही पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। रॉबिन्सन ने संदेश में यह भी उल्लेख किया था कि वह एक शेरिफ मित्र की मदद से सरेंडर करेगा।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों ने रॉबिन्सन की संलिप्तता की पुष्टि की है। जांच में घटनास्थल से मिला एक तौलिया और स्क्रू-ड्राइवर, आरोपी के डीएनए से मेल खाता पाया गया। इसके अलावा, रॉबिन्सन के पास से एक नष्ट किया गया लिखित नोट भी बरामद हुआ, जिसमें लिखा था कि हत्या का अवसर मिलने पर वह इसका उपयोग करेगा। इन सबूतों के आधार पर एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी को पुख्ता माना।
इस घटना के पीछे की मंशा (Motive) को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रॉबिन्सन का झुकाव लेफ्टिस्ट आइडियोलॉजी की ओर था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या का सीधा संबंध उसकी विचारधारा से था या किसी व्यक्तिगत कारण से। इस मामले ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर बढ़ती कट्टरता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।
रॉबिन्सन की गिरफ्तारी के बाद पूरे अमेरिका में राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। चार्ली किर्क की हत्या को लेकर कई कंजर्वेटिव नेताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और इसे राजनीतिक असहिष्णुता का उदाहरण बताया है। आरोपी को बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है और उसकी पहली अदालत पेशी जल्द होने की संभावना है। यह केस अब अमेरिकी राजनीति में सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर रहा है।
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल