मुंबई में चेम्बूर से सात रास्ता (संत गाडगे महाराज चौक) तक चलने वाली मोनोरेल सेवा 20 सितंबर 2025 से दो महीने के लिए बंद रहेगी। मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कारपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने बताया कि इस अवधि में ट्रेनों और सिस्टम का उन्नयन किया जाएगा। यह कदम हाल के दिनों में लगातार सामने आ रही तकनीकी गड़बड़ियों के कारण उठाया गया है।
तकनीकी खामियों के चलते बढ़ी परेशानी
19 अगस्त को भारी बारिश के कारण दो लोग मोनोरेल रेक ट्रैक पर फंस गए थे, जिसमें 1,148 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, 15 सितंबर को एक और ट्रेन घुमावदार ट्रैक पर रुक गई, जिससे 17 यात्रियों को रेस्क्यू करना पड़ा। इन घटनाओं के बाद अधिकारियों ने तय किया कि केवल रात में 3.5 घंटे के मरम्मत कार्य से सिस्टम की समस्याएं दूर नहीं हो पाएंगी, इसलिए लंबे समय के लिए सेवा निलंबित की जाएगी।
नए सिस्टम और ट्रेनें लाई जाएंगी
इस दौरान CBTC (Communication-Based Train Control) सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा और मौजूदा फ्लीट की मरम्मत की जाएगी। साथ ही, नई ट्रेनों को भी सेवा में जोड़ा जाएगा। उन्नयन के बाद ट्रेनों के बीच का अंतराल 20-25 मिनट से घटकर 8-10 मिनट होने की संभावना है।
मोनोरेल बंद होने से चेम्बूर, वडाला और सात रास्ता मार्ग के यात्रियों को लोकल ट्रेन, बस और टैक्सी जैसे वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए जरूरी है।
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
बिहार और बंगाल में छात्रों पर FIR का उठाया मुद्दा , PM मोदी और अमित शाह से माफी की मांग दोहराई
सच या सज़ा में अभिनेत्री ने कहा कि उनके तीसरे सीक्रेट के खुलासे का असर सिर्फ उन पर नहीं
भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ीं बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की अटकलें
केदारनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बाधित, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन का फैसला
68 लोगों की मौत, छह जिले अब भी बाढ़ की चपेट में राहत शिविरों में हजारों लोगों को दी जा रही मदद
सभी राज्यों को हिरासत में लिए गए नाबालिगों की तत्काल रिहाई का निर्देश
डायरी एंट्री में RAF द्वारा DCP के निर्देश पर एंटी-रायट गन चलाने का उल्लेख
कोर्ट ने कहा , यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग हुआ है
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 2-0 से सीरीज जीत चुका है , अब हरारे में आखिरी मुकाबले पर नजर
अभिजीत दिपके बोले यह किसी एक की नहीं, लाखों छात्रों की जीत
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल