पंजाबी अभिनेता और पेशेवर बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। 42 वर्ष की आयु में उनका जाना उनके परिवार, मित्रों और फैंस के लिए गहरा सदमा है। घुमन को हाल ही में कंधे में दर्द की शिकायत के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका अचानक हृदयाघात हुआ और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
गुरदासपुर के रहने वाले वरिंदर घुमन की ऊंचाई 6 फीट 2 इंच थी और उन्होंने 2009 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने मिस एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। उनके करियर में खास तौर पर सलमान खान के साथ टाइगर 3 (2023) में उनकी भूमिका चर्चा में रही।
वरिंदर घुमन न केवल अभिनय बल्कि फिटनेस के क्षेत्र में भी बेहद सक्रिय थे। उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे और वे जालंधर में अपना खुद का जिम चलाते थे। उन्होंने राजनीति में भी कदम रखने की इच्छा जताई थी और 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे।
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल