रिया झा , दिल्ली - भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ, दो चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) और एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक साथ सक्रिय होने से राजधानी और आसपास के इलाकों में अत्यधिक बारिश हो रही है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट, जबकि कुछ अन्य हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया।
लगातार बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। डीएनडी फ्लाईवे, रिंग रोड, मिंटो रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव के कारण दफ्तरों ने कर्मचारियों को घर से काम (WFH) करने की सलाह दी। प्रशासन ने लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की अपील की है।
IMD ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। निचले इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की आशंका है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
हर साल 10% पायलटों की रैंडम ड्रग टेस्टिंग । DGCA के CAR , Section 5 , Series F, Part V के तहत एयरलाइन
बेंगलुरु में Zepto का वेयरहाउस सील , मुंबई में Blinkit पर बड़ी कार्रवाई
नेता सी. विजय ने विधानसभा में लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बरकरार रखने का प्रस्ताव पेश किया
विपक्ष के विरोध के बीच अमित शाह के आज संसद में बोलने की संभावना
रातभर बजते तेज डीजे से नींद प्रभावित , शोर के साथ ट्रैफिक और कचरे की समस्या भी बढ़ी
15 अगस्त को लेकर दिल्ली में अलर्ट, लाल किले पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
15 अगस्त को लेकर लाल किले पर तैयारियां शुरू, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रोकी गई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर फैसला
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह
पिता की आखिरी विदाई भी वीडियो कॉल पर, बेटियों ने भेजे ₹5,100; वृद्धाश्रम ने किया अंतिम संस्कार
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के नए मिसिंग लिंक सेक्शन पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे
40 साल पुराने मामले पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला
निमंत्रण पत्र में छपे वंदे मातरम् के सभी छह पद
रांची में छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन, सरकार से होगी बातचीत
लोकसभा में संशोधित टैक्स बिल पास, UPI पर भविष्य में लग सकता है MDR चार्ज
टीम इंडिया को बड़ा झटका, शुभमन गिल चोटिल; KL राहुल संभाल रहे कप्तानी
CBI का बड़ा खुलासा: NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG पेपर
हर घर तिरंगा अभियान: यूपी के 75 जिलों में होंगे तिरंगा संगीत समारोह