रिया झा , दिल्ली - भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने शुक्रवार को अपने X प्रोफाइल का बायो बदल दिया, जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गईं। पहले उनके बायो में National Spokesperson, BJP लिखा था, लेकिन अब यह हटाकर उन्होंने खुद को Lifelong follower of PM Narendra Modi बताया है। इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनके बीजेपी से इस्तीफे की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूत्रों के मुताबिक, शहज़ाद पूनावाला पिछले कुछ दिनों से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दे रहे थे। उन्होंने हाल के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में भी इशारों-इशारों में "आगे बढ़ने" की बात कही थी। हालांकि, न तो शहज़ाद पूनावाला ने आधिकारिक रूप से अपने इस्तीफे की पुष्टि की है और न ही बीजेपी की ओर से इस पर कोई बयान जारी किया गया है। इसलिए फिलहाल उनके पार्टी छोड़ने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शहज़ाद पूनावाला 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी के प्रमुख टीवी प्रवक्ताओं में गिने जाते हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने बीजेपी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। फिलहाल उनकी X प्रोफाइल में बीजेपी का उल्लेख हटने से अटकलें तेज हैं, लेकिन उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर स्थिति तब तक स्पष्ट नहीं होगी, जब तक वह या पार्टी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करते।
घर लौटने के दो दिन बाद मिली बच्ची की लाश
हाई कोर्ट से झटका मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
संसद परिसर में सवाल-जवाब के दौरान हुई तीखी नोकझोंक
20 जुलाई को हुए सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिसकर्मियों
चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया
सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग का समर्थन
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री Amit Shah की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम , सावन मास की यात्रा शुरू
ओडिशा में बढ़ का कहर , लोगो को हुई असमंजस में फसे
सुप्रीम कोर्ट ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव से जवाबदेही का संदेश
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल