रिया झा , दिल्ली - सुप्रीम Court ने पूर्व तमिलनाडु मंत्री और DMK नेता वी. सेंथिल बालाजी को TASMAC (तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में अग्रिम जमानत दे दी। इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बालाजी अब मंत्री नहीं हैं और प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करेंगे। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में सहयोग नहीं किया गया या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो राहत वापस ली जा सकती है। कोर्ट ने बालाजी को पासपोर्ट जमा करने, जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने और किसी भी गवाह को प्रभावित न करने जैसी शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया।
यह मामला TASMAC में 2021 से 2025 के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (DVAC) ने आरोप लगाया है कि इस कथित घोटाले से सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। मामले की जांच जारी है और सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल बालाजी को अंतरिम राहत दी है, जबकि अंतिम सुनवाई बाद में होगी।
घर लौटने के दो दिन बाद मिली बच्ची की लाश
संसद परिसर में सवाल-जवाब के दौरान हुई तीखी नोकझोंक
20 जुलाई को हुए सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिसकर्मियों
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने X प्रोफाइल का बायो बदल दिया
चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया
सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग का समर्थन
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री Amit Shah की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम , सावन मास की यात्रा शुरू
ओडिशा में बढ़ का कहर , लोगो को हुई असमंजस में फसे
सुप्रीम कोर्ट ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव से जवाबदेही का संदेश
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, समर्थकों ने किया जोरदार अभिनंदन
असम दौरे पर PM मोदी, सांसदों से की मुलाकात; विकास कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली में तेज बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, कई इलाकों में लगा लंबा ट्रैफिक जाम
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल