रिया झा , नई दिल्ली - शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जूस पीकर अनशन तोड़ा। अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि देश में संभावित तनाव और हिंसा को देखते हुए तथा सरकार से मिले ठोस आश्वासनों के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने तीन प्रमुख शर्तें रखी थीं। पहली, सरकार सार्वजनिक रूप से शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं की जिम्मेदारी स्वीकार करे। दूसरी, संसद में इस पूरे मुद्दे पर चर्चा कर शिक्षा सुधारों पर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया जाए। तीसरी, यदि स्वास्थ्य कारणों से वह संसद नहीं जा सकें तो विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद उनसे मिलकर लिखित या सार्वजनिक रूप से भरोसा दें कि छात्रों की मांगों को संसद में उठाया जाएगा। सरकार और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत के बाद इन मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।
सरकार ने इसके अलावा यह भी भरोसा दिया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून लाया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वांगचुक के स्वास्थ्य की कामना करते हुए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। हालांकि, वांगचुक के समर्थन में चल रहे CJP आंदोलन ने स्पष्ट किया है कि उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा व्यापक शिक्षा सुधारों की मांग पर पीछे नहीं हटेंगे। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच आगे भी बातचीत जारी रहने की संभावना है।
डूबा पानी में शहर कही गाड़िया डूबी तो कही घरे पाने से भरे
सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा कल तक का समय , CJP ने बातचीत के बाद दी जानकारी
दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को केवल इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
महाराष्ट्र के पालघर में राहत-बचाव अभियान समाप्त , मृतकों की संख्या बढ़कर 2
सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, समर्थकों का जताया आभार
आधी रात का शर्मनाक वीडियो , पेपर लीक पर पीएम मोदी के संदेश पर विपक्ष का हमला
नए शिक्षा सचिव की नियुक्ति , सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन , CJP आंदोलन जारी
दिल्ली प्रदर्शन पर CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- 'कानून पूरी कठोरता से काम करेगा'
पटना छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
गुरुग्राम , कथित पुलिस हिरासत में यातना के आरोपों की होगी जांच, मानवाधिकार आयोग ने दिए आदेश
मंत्री और KMC प्रमुख के दौरे के बाद कॉलेज स्ट्रीट पैदल-क्षेत्र योजना को मिली रफ्तार
CJP के पेपर लीक प्रोटेस्ट पर निर्मला सीतारमण का जवाब , सरकार ने समय पर की कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज की
बागी सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप
Nothing is more important
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल