रिया झा , दिल्ली - केंद्र सरकार और CJP (Campaign for Justice in Public Exams) के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद CJP के प्रवक्ता रंका ने बताया कि संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। उनके अनुसार, सरकार ने इस मांग पर तत्काल निर्णय लेने के बजाय शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है। CJP ने कहा कि उसे उम्मीद है कि सरकार इस अवधि में कोई ठोस फैसला लेगी।
बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। CJP ने कहा कि उनकी अन्य प्रमुख मांगों—जैसे परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि, संगठन का कहना है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा जवाबदेही तय करने के लिए आवश्यक है और इस मांग से पीछे नहीं हटेंगे।
इस बीच, CJP ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार लिखित आश्वासन या ठोस निर्णय नहीं देती, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा। हाल के दिनों में देशभर में पेपर लीक के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन CJP का कहना है कि आंदोलन और सरकार के साथ बातचीत दोनों साथ-साथ चलते रहेंगे।
बारिश के बीच संसद भवन परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
डूबा पानी में शहर कही गाड़िया डूबी तो कही घरे पाने से भरे
दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को केवल इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
महाराष्ट्र के पालघर में राहत-बचाव अभियान समाप्त , मृतकों की संख्या बढ़कर 2
सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, समर्थकों का जताया आभार
सरकार ने मानीं सोनम वांगचुक की तीनों शर्तें , 26 दिन बाद खत्म किया अनशन
आधी रात का शर्मनाक वीडियो , पेपर लीक पर पीएम मोदी के संदेश पर विपक्ष का हमला
नए शिक्षा सचिव की नियुक्ति , सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन , CJP आंदोलन जारी
दिल्ली प्रदर्शन पर CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- 'कानून पूरी कठोरता से काम करेगा'
पटना छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
गुरुग्राम , कथित पुलिस हिरासत में यातना के आरोपों की होगी जांच, मानवाधिकार आयोग ने दिए आदेश
मंत्री और KMC प्रमुख के दौरे के बाद कॉलेज स्ट्रीट पैदल-क्षेत्र योजना को मिली रफ्तार
CJP के पेपर लीक प्रोटेस्ट पर निर्मला सीतारमण का जवाब , सरकार ने समय पर की कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज की
बागी सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल