रिया झा , दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "देश के युवाओं का भविष्य और कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है। इससे बढ़कर कुछ नहीं है (Nothing is more important)." उन्होंने पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी ऐलान किया।
पीएम के इस बयान के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा Hi, my name is Nothing। इसके साथ ही पार्टी ने दोहराया कि केवल दोषियों को सजा देने की घोषणा पर्याप्त नहीं है और उनकी मुख्य मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि करीब डेढ़ महीने के आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया आना स्वागतयोग्य है, लेकिन इससे मूल सवाल का जवाब नहीं मिलता कि बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने के बाद सजा देना समाधान नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं को होने से रोकने की व्यवस्था करनी होगी। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जंतर-मंतर पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बागी सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप
बोले छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से बच रही है सरकार
बाबासाहेब की प्रतिमा के नीचे 36 घंटे से धरने पर बैठे चंद्रशेखर, न्याय की मांग पर अड़े
पेपर लीक के मुद्दे पर आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी
मणिपुर में 46 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के सामने 28 हथियार भी किए जमा
बोले हम सभी कांग्रेस के सिपाही हैं
1947 के बंटवारे पर गिरिराज सिंह का बयान, राजनीतिक विवाद तेज
NEET मुद्दे और जंतर-मंतर पर कथित हिंसा के विरोध में राहुल गांधी का प्रदर्शन
क्या यही दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है
NEET पर नियम 267 के तहत चर्चा से सरकार के इनकार का विपक्ष का आरोप
CJP प्रदर्शन के दौरान RAF के दो जवानों पर हमले के मामले में FIR दर्ज
हटाए जाने की घटना के बाद तेज हुआ CJP आंदोलन
वांगचुक से बातचीत के संकेत , दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद
निर्देशक के रूप में मेरा पहला राष्ट्रीय सम्मान हमेशा याद रहेगा
विजय की आखिरी फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज, प्रीमियम शो कुछ ही घंटों में हुए हाउसफुल
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल