रिया झा , दिल्ली - कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने राजस्थान की राजनीति में चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयानों पर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गहलोत ने हमेशा उन्हें स्नेह दिया है और वे उनके प्रति सम्मान का भाव रखते हैं। पायलट ने कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों को बढ़ाने के बजाय पार्टी को मजबूत करना समय की जरूरत है।
सचिन पायलट ने कहा, "हम सभी कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी और संगठन का हित सबसे ऊपर है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ध्यान किसी विवाद को आगे बढ़ाने पर नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर कामकरने की अपील की है। पायलट के इस बयान को राजस्थान कांग्रेस में चल रही अंदरूनी चर्चा के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उनका संदेश पार्टी में एकता बनाए रखने और भविष्य की चुनावी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अशोक गहलोत ने 2020 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा था कि सचिन पायलट को उस प्रकरण को गलती मान लेना चाहिए। हालांकि पायलट ने इस पर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी और विवाद को शांत करने की कोशिश की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व राजस्थान में एकजुटता का संदेश देना चाहता है ताकि भविष्य की चुनावी तैयारियों पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा सके।
दिल्ली प्रदर्शन पर CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- 'कानून पूरी कठोरता से काम करेगा'
पटना छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज की
बागी सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप
Nothing is more important
बोले छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से बच रही है सरकार
बाबासाहेब की प्रतिमा के नीचे 36 घंटे से धरने पर बैठे चंद्रशेखर, न्याय की मांग पर अड़े
पेपर लीक के मुद्दे पर आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी
मणिपुर में 46 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के सामने 28 हथियार भी किए जमा
1947 के बंटवारे पर गिरिराज सिंह का बयान, राजनीतिक विवाद तेज
NEET मुद्दे और जंतर-मंतर पर कथित हिंसा के विरोध में राहुल गांधी का प्रदर्शन
क्या यही दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है
NEET पर नियम 267 के तहत चर्चा से सरकार के इनकार का विपक्ष का आरोप
CJP प्रदर्शन के दौरान RAF के दो जवानों पर हमले के मामले में FIR दर्ज
हटाए जाने की घटना के बाद तेज हुआ CJP आंदोलन
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल