रिया झा , दिल्ली - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के बाहर और प्रधानमंत्री आवास के निकट हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों, विशेषकर परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार नहीं है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार इस विषय पर बहस की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इससे बच रही है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है और सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में कई परीक्षा-पत्र लीक हुए हैं, जिससे करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं। उनके अनुसार, छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसी मुद्दे को लेकर संसद के भीतर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुधारों का आश्वासन दिया, जबकि विपक्ष ने उनकी जिम्मेदारी तय करने और मामले पर विस्तृत चर्चा की मांग दोहराई। इस मुद्दे को लेकर संसद में लगातार हंगामा और राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है।
बागी सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप
Nothing is more important
बाबासाहेब की प्रतिमा के नीचे 36 घंटे से धरने पर बैठे चंद्रशेखर, न्याय की मांग पर अड़े
पेपर लीक के मुद्दे पर आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी
मणिपुर में 46 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के सामने 28 हथियार भी किए जमा
बोले हम सभी कांग्रेस के सिपाही हैं
1947 के बंटवारे पर गिरिराज सिंह का बयान, राजनीतिक विवाद तेज
NEET मुद्दे और जंतर-मंतर पर कथित हिंसा के विरोध में राहुल गांधी का प्रदर्शन
क्या यही दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है
NEET पर नियम 267 के तहत चर्चा से सरकार के इनकार का विपक्ष का आरोप
CJP प्रदर्शन के दौरान RAF के दो जवानों पर हमले के मामले में FIR दर्ज
हटाए जाने की घटना के बाद तेज हुआ CJP आंदोलन
वांगचुक से बातचीत के संकेत , दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद
निर्देशक के रूप में मेरा पहला राष्ट्रीय सम्मान हमेशा याद रहेगा
विजय की आखिरी फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज, प्रीमियम शो कुछ ही घंटों में हुए हाउसफुल
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल