रिया झा , दिल्ली - पुलिस ने एक व्यक्ति से ₹1 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को एक निजी बैंक के अधिकारी (बैंक एग्जीक्यूटिव) बताकर पीड़ित को फोन किया और उसके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने बिना अनुमति के ऑनलाइन गोल्ड कॉइन खरीदकर पीड़ित को ₹1 लाख से अधिक का चूना लगा दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित नई अशोक नगर का निवासी है। आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि वे बैंक से बोल रहे हैं और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी है। बातचीत के दौरान उन्होंने कार्ड संबंधी संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली और उसका दुरुपयोग करते हुए ऑनलाइन लेनदेन कर डाले। जब पीड़ित को मोबाइल पर ट्रांजैक्शन अलर्ट मिला, तब उसे धोखाधड़ी का पता चला और उसने तुरंत साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल ट्रेल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हैं और इस तरह की कई वारदातों में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक, कार्ड, ओटीपी या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि कोई संदिग्ध लेनदेन हो, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
Mark Zuckerberg ने भारत सरकार से अपनी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर डीपफेक सामग्री
सीएम विजय का बड़ा ऐलान, बेटियों की शादी पर मिलेगा 8 ग्राम सोना और मुफ्त रेशमी साड़ी
74 साल की उम्र में अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
गलत अफवाहों पर भर्की शिवांगी की बहन , बोले हर्षद चोपड़ा
सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
सिर्फ 6 दिनों में 1 अरब डॉलर का आंकड़ा पार
प्रदर्शनों से जुड़े मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
दिल्ली के बाद अब झारखण्ड में प्रोटेस्ट हुआ शुरू , सिविल सेवा पर हुआ विवाद
बांकीपुर में बीजेपी की जीत की तैयारी धरी रह गई, बंटने से पहले ही चर्चा का विषय बने लड्डू
चेहरे पर खून देखा , लोग सीटों से उछल गए
पीएम मोदी भी रील बनाने लगे , अभिजीत दिपके भरके
NEET UG 2026 की मेरिट लिस्ट में एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास और SBI फाउंडेशन ने पैरा-एथलीट स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम
दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की फ्लाइट भीषण टर्बुलेंस की चपेट में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल