रिया झा , दिल्ली - Meta के सीईओ Mark Zuckerberg ने भारत सरकार से अपनी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर डीपफेक सामग्री, बाल यौन शोषण सामग्री और कंटेंट मॉडरेशन में हुई चूकों को लेकर माफी मांगी है। सूत्रों के अनुसार, यह माफी ऐसे समय आई है जब भारत सरकार ने हाल के सप्ताहों में मेटा के प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री और उसकी निगरानी व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी।
रिपोर्टों के अनुसार, ज़करबर्ग ने स्वीकार किया कि मेटा के सिस्टम में कुछ गंभीर परिचालन (ऑपरेशनल) कमियां रहीं, जिनके कारण प्रतिबंधित सामग्री समय पर हटाई नहीं जा सकी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कंपनी अपनी एआई-आधारित मॉडरेशन तकनीक, मानव समीक्षा प्रणाली और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेगी ताकि भविष्य में इस तरह की सामग्री को तेजी से हटाया जा सके।
यह घटनाक्रम उस विवाद के बाद सामने आया है जिसमें भारत सरकार ने Instagram पर कथित तौर पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन और अन्य हानिकारक सामग्री दिखाई देने पर मेटा से जवाब मांगा था। सरकार ने कंपनी को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने और ऐसी सामग्री हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मेटा ने कहा था कि उसकी ऐसी सामग्री के प्रति "जीरो टॉलरेंस" नीति है और उसने लाखों संदिग्ध अकाउंट, विज्ञापन और संबंधित लिंक हटाए हैं।
सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार मेटा द्वारा उठाए जा रहे सुधारात्मक कदमों पर नजर बनाए हुए है। सरकार की अपेक्षा है कि कंपनी भारतीय कानूनों और डिजिटल सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करे तथा बच्चों की सुरक्षा और डीपफेक जैसी हानिकारक सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे।
सीएम विजय का बड़ा ऐलान, बेटियों की शादी पर मिलेगा 8 ग्राम सोना और मुफ्त रेशमी साड़ी
पुलिस ने एक व्यक्ति से ₹1 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी
74 साल की उम्र में अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
गलत अफवाहों पर भर्की शिवांगी की बहन , बोले हर्षद चोपड़ा
सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
सिर्फ 6 दिनों में 1 अरब डॉलर का आंकड़ा पार
प्रदर्शनों से जुड़े मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
दिल्ली के बाद अब झारखण्ड में प्रोटेस्ट हुआ शुरू , सिविल सेवा पर हुआ विवाद
बांकीपुर में बीजेपी की जीत की तैयारी धरी रह गई, बंटने से पहले ही चर्चा का विषय बने लड्डू
चेहरे पर खून देखा , लोग सीटों से उछल गए
पीएम मोदी भी रील बनाने लगे , अभिजीत दिपके भरके
NEET UG 2026 की मेरिट लिस्ट में एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास और SBI फाउंडेशन ने पैरा-एथलीट स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम
दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की फ्लाइट भीषण टर्बुलेंस की चपेट में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल