रिया झा , झारखण्ड - रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक Sonam Wangchuk की अपील पर पानी पी लिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है और सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई होने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
महतो झारखंड लोकांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) से जुड़े हैं और JPSC, JSSC-CGL तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच, परीक्षा रद्द करने और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। वे कई दिनों से बिना भोजन के अनशन पर थे। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और कम-से-कम पानी पीने की अपील की।
वीडियो कॉल के दौरान वांगचुक ने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि छात्रों की लड़ाई महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन की रक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उनकी अपील के बाद महतो ने पानी और नमक लेने पर सहमति जताई, लेकिन कहा कि वे भोजन तब तक ग्रहण नहीं करेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती। उन्होंने वांगचुक से रांची आकर छात्रों का समर्थन करने का भी आग्रह किया।
इस बीच झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और पेपर लीक की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने मामले की CID जांच का हवाला देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन छात्र संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं और आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं। आने वाले दिनों में तिरंगा मार्च और विधानसभा घेराव जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
Mark Zuckerberg ने भारत सरकार से अपनी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर डीपफेक सामग्री
सीएम विजय का बड़ा ऐलान, बेटियों की शादी पर मिलेगा 8 ग्राम सोना और मुफ्त रेशमी साड़ी
पुलिस ने एक व्यक्ति से ₹1 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी
74 साल की उम्र में अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
गलत अफवाहों पर भर्की शिवांगी की बहन , बोले हर्षद चोपड़ा
सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
सिर्फ 6 दिनों में 1 अरब डॉलर का आंकड़ा पार
प्रदर्शनों से जुड़े मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
दिल्ली के बाद अब झारखण्ड में प्रोटेस्ट हुआ शुरू , सिविल सेवा पर हुआ विवाद
बांकीपुर में बीजेपी की जीत की तैयारी धरी रह गई, बंटने से पहले ही चर्चा का विषय बने लड्डू
चेहरे पर खून देखा , लोग सीटों से उछल गए
पीएम मोदी भी रील बनाने लगे , अभिजीत दिपके भरके
NEET UG 2026 की मेरिट लिस्ट में एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास और SBI फाउंडेशन ने पैरा-एथलीट स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम
दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की फ्लाइट भीषण टर्बुलेंस की चपेट में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल