शिवानी जायसवाल , म्यांमार - म्यांमार में खनिकों ने एक बेहद दुर्लभ और विशाल रूबी पत्थर खोजने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि यह रूबी करीब 11,000 कैरेट का है, जिसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी और अनोखी खोज माना जा रहा है। इस खोज के बाद रत्न कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की नजरें म्यांमार पर टिक गई हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बहुमूल्य पत्थर खनन क्षेत्र में खुदाई के दौरान मिला। शुरुआती जांच में इसकी गुणवत्ता और रंग को बेहद खास बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतना बड़ा और प्राकृतिक रूबी मिलना बेहद दुर्लभ घटना है।
रत्न विशेषज्ञ अब इसकी शुद्धता, बाजार मूल्य और ऐतिहासिक महत्व का आकलन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय नीलामी में इसकी कीमत करोड़ों डॉलर तक पहुंच सकती है।
म्यांमार लंबे समय से उच्च गुणवत्ता वाले रूबी और अन्य बहुमूल्य रत्नों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध रहा है। हालांकि, इस नई खोज ने वैश्विक रत्न उद्योग में फिर से हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पत्थर को सुरक्षित स्थान पर रख दिया है और आगे की जांच जारी है।
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल